यहां शिक्षकों से पहले स्कूल पहुंचते हैं बच्चें, खुद ही कराते हैं प्रार्थना, कार्रवाई नही होने से लेट पहुंचने वाले शिक्षकों के हौसले बुलंद

इमरान खान कों रिपोर्ट

बिलासपुर —- स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता के लिए प्रशासन तरह तरह की पहल कर रही हैं, इसके बाद भी शिक्षा व्यवस्था का हाल- बेहाल हैं, इसका मुख्य कारण स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही सामने आ रही हैं l जो समय पर स्कूल नही पहुंचते हैं l कन्या बेलगहना संकुल के अन्तर्गत स्कूलों में समय पर स्कूल नही पहुंच रहे शिक्षक, इससे बच्चों के पढ़ाई पर असर पड़ रहा हैं l विभागीय अधिकारी सहित संकुल समन्वयक भी ध्यान नही दे रहे हैं l जिसके कारण इन शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं l

कोटा ब्लॉक के अंतर्गत संकुल केंद्र कन्या बेलगहना में आने वाले स्कूलों में पदस्थ शिक्षक समय पर स्कूल नही पहुंचते, वहीं कुछ शिक्षक तो आते ही नही हैं ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता की बात ही भूल जाइए शिक्षकों का समय पर स्कूल नही पहुंचने से पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा हैं, ऐसे में छात्र -छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हैं, ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक अपनी मनमर्जी से स्कूल आते हैं और चले जाते हैं उन पर समय की कोई पाबंदी लागू नही हैं l इससे छात्र -छात्राओं के पढ़ाई पर असर पड़ रहा हैं l इसे देखते हुए ग्रामीणों ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है l नवभारत के द्वारा स्कूल का निरीक्षण करने पर संकुल केंद्र कन्या बेलगहना के प्राथमिक शाला लूफा के शिक्षक चंद्रभान पैकरा 10.25 मिनट में स्कूल पहुंचे, लेट आने का कारण पूछने पर जवाब ही नही मिला l बाकी शिक्षक मंजू गुप्ता, जितेंद्र वैष्णव और राजेश्वर खुसरो 10.40 मिनट का स्कूल नही पहुंचे थे l पूर्व माध्यमिक शाला लूफा के शिक्षक भी समय पर स्कूल नही पहुंचे थे, यहां के शिक्षक नारायण अग्रवाल, चंद्रभान आर्मो 10.25 मिनट में स्कूल पहुंचे वहीं जयद्रथ खुसरो 10.45 मिनट तक स्कूल नही पहुंचे थे इनसे स्कूल लेट आने का कारण पूछने पर स्कूल में किताब कब हैं दूसरे स्कूल किताब की जानकरी लेने गए थे कहा गया, अधिकारियों के द्वारा इन शिक्षकों पर कार्रवाई नही करने से इनके हौसले बुलंद हैं l

बच्चें ही अपने से करते हैं प्रार्थना —- प्राथमिक शाला लूफा और पूर्व माध्यमिक शाला लूफा में बच्चे तो समय पर पहुंचते हैं पर शिक्षक समय पर नही पहुंचते हैं इस कारण स्कूल में प्रार्थना करने की जिम्मेदारी बच्चों पर हैं बच्चे खुद ही प्रार्थना करके अपने कक्षा में चले जाते हैं उसके बाद ही शिक्षक स्कूल पहुंचते हैं l 

बाइट 

नरेन्द्र मिश्रा — विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा — शिक्षकों कों समय से स्कूल आने को कहा गया हैं, लेट से स्कूल आ रहे हैं तो इन स्कूलों के शिक्षकों कों नोटिस जारी करके जवाब मांगा जायेगा l 

Latest
PHC चपोरा में कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की तत्काल हटाने की मांग, सेवा संकल्प शिविर... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष मझवानी हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार,निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवार में दरारें, दूसरे द... ₹1,193.46 करोड़ की ग्लोबल निविदा पर सवाल, 500 से अधिक स्थानीय छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर सं... संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान!