रतनपुर नगर पंचायत के राशन दुकान संचालक क़ो कारण बताओ नोटिस —10 माह से डी डी जमा करने में विलंब, ई-केवाईसी, बारदाना और समय पर दुकान नही खोलना पड़ा भारी

बिलासपुर —– नगर पंचायत रतनपुर अंतर्गत संचालित पार्वती महिला स्व. सहायता समूह वार्ड नंबर 1 राशन सामग्री के लिए समय पर डी डी जमा नही करने और राशन वितरण में लापरवाही बरतने पर कोटा के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार समूह को जनवरी 2025 से लेकर अक्टूबर 2025 तक की अवधि में शासन द्वारा नियत समयावधि में डी डी जमा नहीं किया गया। इसके चलते लाभार्थियों को भुगतान में विलंब हुआ और शासन की योजनाओं के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा ने नोटिस में उल्लेख किया है कि समूह को स्वीकृत राशि का भुगतान NEFT के माध्यम से किया जाना था, परंतु 10 माह तक राशि का समुचित वितरण नहीं किया गया। दस्तावेज़ों में यह पाया गया कि जनवरी से अक्टूबर 2025 तक भुगतान की तिथि निर्धारित होने के बावजूद किसी भी माह में समय पर भुगतान नहीं हुआ। पत्र में यह भी कहा गया है कि राशन दुकान में सामग्री वितरण के लिए दुकान क़ो 9 दिन ही खोला गया हैं इस लापरवाही से शासन की योजना का क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हुई। साथ ही 349 सदस्यों का ई-केवाईसी नही किया गया हैं और 552 नग बारदाना मार्कफेड के परिवहनकर्ता क़ो प्रदान नही करने के कारण इस समूह संचालक से 20 अक्टूबर तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है कि भुगतान में देरी क्यों की गई और राशि अब तक जमा क्यों नहीं हुई।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने पर छत्तीसगढ़ लोक वित्तीय नियम 2016 की धारा 111(1) एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 1955 की धारा 37(7) के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव