पीएम आवास के नाम से धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत का खनन व परिवहन, आवास के नाम से कार्रवाई से बच जाते हैं ट्रैक्टर मालिक

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — बिलासपुर जिले की कोटा विकासखंड में रेत तस्कर नए-नए तरीके इजाद कर अवैध रेट का उत्खनन कर धड़ल्ले से परिवहन कर रहे हैं कोटा विकासखंड के अंतर्गत आमागोहन, टाटीधार, खोगसरा, करहीकछार, रतखंडी, सोढाखुर्द से रेत तस्करों के द्वारा ट्रैक्टरों से अवैध रूप से रेत निकाला जा रहा है कई तस्करों के द्वारा रेत को कुछ ही दूरी पर डंप करके शाम या रात के समय हाइवा व टिपर में लोड कराकर उच्च कीमत में बेचा जा रहा है l विभागीय अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं किया जा रहा है l
खनिज विभाग या राजस्व विभाग के अधिकारी अगर ट्रैक्टर पर कार्यवाही करने पहुंचते हैं तो ट्रैक्टर मालिक प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रेत ले जा रहे हैं बोलकर या किसी बड़े नेता से फ़ोन कराकर आवास के लिए रेत ले जा रहे हैं अधिकारी के द्वारा रोक लिया गया है करके कार्रवाई से बच जाते हैं l इसका फायदा बखूबी ट्रैक्टर मालिकों के द्वारा उठाए जा रहा है मीडिया की टीम जब इन सबकी पड़ताल करी तो पाया की अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कहीं भी प्रतिबंध नहीं लगा है ट्रैक्टरों से अवैध रेत परिवहन धड़ल्ले से चल रहा है वह कई जगह अवैध रेत निकाल कर डंप करके रखा गया है l

खुलेआम ट्रैक्टरों से हो रही ढुलाई —- आमागोहान टाटीधार में रेत तस्करों के द्वारा ट्रैक्टरों से अवैध रेत उत्खनन कर दूर कहीं पर डंप किया जाता है अगर कोई अधिकारी पहुंच जाते है तो आवास के नाम से रेत ले जा रहे हैं बोलकर कार्रवाई से बच जाते हैं l शाम होते ही पेंड्रा, गौरेला व अमरकंटक से हाईवा टिपर आता है जिसमें रेत तस्करों के द्वारा लोड कर 12 -15 हजार रूपये में बेच रहे हैं l आमागोहन टाटीधार के आसपास बड़ी मात्रा में रेत टंप करके रखा गया है l

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस