लंबे समय से जारी है अवैध रेत उत्खनन व परिवहन का काम, अंतर-राज्य रेत तस्कर अधिकारियों पर भारी

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — बेलगहना तहसील क्षेत्र में खनन माफिया का जाल फैला हुआ है. ये लोग अफसरशाहों के साथ सांठगांठ कर शासन को करोड़ों रूपए के राजस्व का चूना लगा रहे हैं रेत हो या मुरुम हर जगह खनन माफियाओं का कब्जा है. खनिज संपदा का दोहन करने में अवैध खनन माफियाओं का राज चल रहा है. वही विभाग को अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्यवाही न होना विभागीय अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है. बेलगहना तहसील अंतर्गत ग्राम आमागोहन व टाटीधार में अवैध रेत उत्खनन व भंडारण का कार्य जोरो पर चल रहा है. रेत माफियाओ के द्वारा दिन के समय ट्रैक्टर से अरपा नदी से रेत निकालकर डंप किया जाता हैं फिर रात के समय हाइवा, टिपर से मध्यप्रदेश भेजा जाता हैं l नदी के अंदर खुदाई इस कदर की जा रही है मानो उस रेत घाट को एक खदान का रूप देने का ठेका खनिज विभाग ने उन्हें दे रखा हो ऐसा भी नहीं की विभाग को इसकी जानकारी न हो परन्तु विभाग की अनदेखी और निष्क्रियता के चलते कोई कार्यवाही न होने से खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे है और बिना किसी डर भय के ऐसे कार्य को अंजाम दे रहे है.

दिन में उत्खनन व भंडारण, रात में परिवहन

—–****—— ग्राम आमागोहन व टाटीधार में लंबे समय से माफियाओं द्वारा बिना अनुमति के अवैध रेत खनन व परिवहन करने का खेल जारी है ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार रेत माफियाओं के द्वारा सुबह 6 बजे से शाम के 5 बजे तक रेत निकाल कर बरनरवा जाने वाले रोड, भस्को में भंडारण करते हैं उसके बाद रात 8 बजे से माफियाओं के द्वारा हाइवा और टिपर से दूसरे राज्य भेजा जाता हैं ग्रामीणों ने बताया कि इस कार्य में एक पंच व 2 अन्य लोग लिप्त है जिसकी जानकारी खनन विभाग के सम्बन्धितों को भी है बावजूद कोई कार्यवाही न होना इनके कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है.

इस खबर के दूसरे पार्ट में रेत उत्खनन करने वालों के नाम सहित खबर प्रकाशित किया जायेगा l

oplus_2
Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...