कोटा विकासखंड में शिक्षक की लापरवाही उजागर, पंजी में पूर्व हस्ताक्षर, पर स्कूल नहीं पहुँचे सहायक शिक्षक

इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर —- केंदा संकुल के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला मानिकपुर में सहायक शिक्षक शत्रुहन जांगड़े की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार शिक्षक द्वारा विद्यालय में उपस्थित हुए बिना ही पहले से उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर दिए गए थे, जबकि शनिवार सुबह 9:30 बजे तक वे स्कूल पहुँचे ही नहीं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक भी इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। विद्यालय समय पर खुले रहने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होने के बावजूद शिक्षक का देर से आना या अनुपस्थित रहकर पंजी में हस्ताक्षर करना नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से इस मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जा रहा है।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च