शिक्षक ही विद्यार्थियों को जीने का कला सिखाता है…सच्चा मार्ग का दर्शन देता है

रतनपुर से नकुल दास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर,,, बिलासपुर जिले के अंतर्गत चपोरा में स्थित योगीराज विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक ही विद्यार्थियों को जीने की कला सिखाता है व सच्चा मार्ग का दर्शन देता है।निदेशक श्री यदुनाथ डड़सेना ने उपरोक्त बातें कहीं। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को शाला प्रबंधन द्वारा सम्मानित भी किया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदे के मूर्ति पर दीप प्रज्वलित व भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

शाला प्रबंधन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक रंगारंग कार्यक्रम गीत, नृत्य कविता पाठ आदि प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने प्रशंसा की। आज के कार्यक्रम का सफल आयोजन शाला की स्टूडेंट काउंसिल ने किया जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित शाला प्राचार्य द्वारा दिया गया कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाप को स्वल्पाहार दिया गया।

Latest
PHC चपोरा में कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की तत्काल हटाने की मांग, सेवा संकल्प शिविर... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष मझवानी हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार,निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवार में दरारें, दूसरे द... ₹1,193.46 करोड़ की ग्लोबल निविदा पर सवाल, 500 से अधिक स्थानीय छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर सं... संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान!