जिला सहकारी बैंक रतनपुर शाखा में भ्रष्टाचार का आरोप, शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर — जनपद पंचायत कोटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर से जिला कलेक्टर बिलासपुर को एक लिखित आवेदन भेजकर जिला सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

आवेदन के अनुसार शाखा प्रबंधक द्वारा लंबे समय से बैंक में भ्रष्टाचार एवं किसानों से कमीशन वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि किसानों के खातों से राशि निकालने के लिए उनसे कमीशन मांगा जा रहा है, साथ ही नये किसानों का खाता बिना पैसे लिए नहीं खोला जा रहा है।

इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों से भी कमीशन वसूली कर बैंक के कार्य में मनमानी करने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 3 वर्षों से शाखा प्रबंधक के निवास स्थान में बने रहने के कारण गड़बड़ी बढ़ती जा रही है।ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा कहा गया है कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे किसान समुदाय खासे आक्रोशित एवं परेशान हैं।

ग्रामीण पंचायत ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल शाखा प्रबंधक को पद से हटाया जाए और बैंक व्यवस्था में सुधार किया जाए।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च