बिना इजाज़त जली रौशनी, और अंधेरे में खो गया नियम, ग्राम पंचायत उमरिया दादर में बिजली विभाग की अनुमति के बिना खंभे में लगाई गई लाइट, उठे कई सवाल

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- ग्राम पंचायत उमरिया दादर में बिजली विभाग का मामला सामने आया है जहाँ बिना बिजली विभाग की अनुमति के रौशनी नियमों की अंधेरी गलियों से निकल कर लोगों तक पहुँच रही है। जहाँ बिजली विभाग की अनुमति के बिना सरकारी खंभो में लाइट लगा दी गई है। यह कार्य नियमानुसार अवैध माना जाता है और इससे प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है l बिजली विभाग के अधिकारी इस पर नोटिस जारी करके कार्रवाई की बात कह रहे हैं l

   जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत उमरिया दादर में ग्राम पंचायत के द्वारा गांव के बिजली खंभो में 3 माह पहले बिजली विभाग से अनुमति लिए बिना ही खंभो में लाइट लगाया गया हैं, यह लाइट ग्राम पंचायत के सभी वार्ड़ो के खंभो में लगाया गया हैं, बिजली विभाग के अधिकारी से पूछने पर किसी भी अधिकारी ने इस कार्य को अधिकृत नहीं बताया है। विभाग के नियम स्पष्ट हैं बिना विभागीय स्वीकृति के किसी भी प्रकार का बिजली कनेक्शन, चाहे वह अस्थायी ही क्यों न हो, गैरकानूनी है और यह जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसके बाद भी ग्राम पंचायत उमरिया दादर के सरपंच सचिव के द्वारा खंभो में लाइट लगाया गया हैं l इस मामले से पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली और बिजली विभाग की निगरानी प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने इस कार्य से अनभिज्ञता जताई और स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी प्रकार की अस्वीकृत बिजली कनेक्शन या इंस्टॉलेशन गैरकानूनी है। इसकी कोई मंजूरी नहीं ली गई है। 

रौशनी सभी को चाहिए, लेकिन कानून के दायरे में—***—- बिजली की यह अवैध रौशनी चाहे कुछ देर के लिए रास्ता रोशन करे, पर अगर यह किसी की ज़िंदगी को अंधकार में डाल दे, तो यह विकास नहीं, विनाश की ओर एक क़दम होगा।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...