ग्रामीण क्षेत्रों में बेखौफ अवैध शराब व्यापारियों और शराब माफिया का फलना-फूलना एक गंभीर सामाजिक समस्या, जिसके युवाओं और स्थानीय समुदायों पर विनाशकारी प्रभाव

जितेन्द्र खुसरो की रिपोर्ट

सोनसाय नवागांव / बेलगहना:- अवैध शराब बिक्री करने वालो का हौसला बुलंद, ना तो पुलिस का डार और ना आबकारी विभाग का यह मामला,बेलगाहना थाना क्षेत्र अंतर्गत करवा, टेंगनमाडा, रिगरिगा,भादरा पारा,डांडबछली, सोनसाय नवागांव, तुलुफ, इन सभी ग्रामो के अंतर्गत ऐसे ठिकानें हैं,जहां बेखौफ अवैध महुआ शराब बनाया जाता है एवं बिक्री धड़ल्ले से जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ के आसपास के नवयुवक अवैध शराब के नशे मे धुत रहते है । आये दिन शराब के नशे मे परिवहन करते दुर्घटना होते रहता है l इन क्षेत्रो मे शाम को नशेड़ी सड़को पर, गाँव मे नशे की हालत मे गाली – गलोच आस पास के लोगो को,अपने जाने वाले लोगो को परेशान करते रहते है । कुछ ऐसे भी घर हैं। जहां शाम को शराबियों के बीच शराब परोसी जाती है। वहीं इस जगहों से निर्मित देसी इस शराब को गुमटियों व साइकिल और बाइक के माध्यम से जार एवं ट्यूब में भरकर भेजा जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस धंधे में कई लोग शामिल है। सूरज ढलते ही शराबियों का जामवाड़ा लगना शुरू हो जाता है। महुआ शराब के सेवन से इस गांव के कई लोगो की जिदगी में जहर घोली जा रही है। कई लोगों का घर बर्बाद हो गया है। शराबियों के डर से सभ्य लोग अपना रास्ता बदलना उचित समझते है। गांव के सुनसान इलाकों में भी शराब बनती है। जहां से भी दूर दराज इलाकों तक शराब बिक्री को जाती है।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव