रतनपुर प्रीमियर लीग का रोमांच बढ़ा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी हुए शामिल

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर — रतनपुर नगर के ऐतिहासिक महामाया ग्राउंड पर आयोजित रतनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। दिन का पहला क्वार्टर फाइनल वार्ड 2 एकादश और वार्ड 10 एकादश के बीच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए वार्ड 2 एकादश ने जीत दर्ज की।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी हमें मजबूत करते हैं और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
टूर्नामेंट के एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वार्ड 5 एकादश ने भी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ गया है।

कार्यक्रम में सुधीर दुबे, लाकेश यादव, कृष्ण कश्यप, संकल्प दुबे, राजेंद्र धीवर, ललित कश्यप, अभिषेक जगत सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

रतनपुर प्रीमियर लीग में आगे के मुकाबलों को लेकर दर्शकों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव