कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने धान खरीदी केंद्र केंदा के लिए प्रतिनिधि किया नियुक्त

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर— कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव ने किसानों की सुविधा और धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से धान खरीदी केंद्र केंदा के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने मनमोहन मानिकपुरी को अपना अधिकृत प्रतिनिधि मनोनीत किया है।

इस संबंध में विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, पारदर्शिता बनी रहे और समय पर खरीदी व भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो, इसके लिए प्रतिनिधि की नियुक्ति आवश्यक थी। मनमोहन मानिकपुरी किसानों की समस्याओं को मौके पर सुनकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और समाधान के लिए समन्वय करेंगे।

प्रतिनिधि नियुक्त होने पर क्षेत्र के किसानों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इससे धान खरीदी केंद्र केंदा में व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी तथा किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस