शोक की घड़ी में कवराई यादव समाज बना सहारा, केवची में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक व सामाजिक सहायता

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर —- छत्तीसगढ़ कवराई यादव society ने सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए ग्राम केवची में शोक संतप्त परिवार की सहायता के लिए सराहनीय पहल की। समाज के पदाधिकारियों द्वारा शुकवरिया बाई यादव को ₹10,551 (दस हजार पांच सौ इक्यावन रुपए) की सहानुभूति राशि प्रदान की गई, ताकि इस कठिन समय में परिवार को आर्थिक एवं मानसिक संबल मिल सके।
इस अवसर पर उपस्थित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसके सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और संवेदनशीलता में निहित होती है। दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना ही समाज की पहचान है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहयोग समाज की ओर से मिलता रहेगा।
इस पुनीत कार्य में जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष विष्णु यादव, कोषाध्यक्ष नरेश यादव एवं जयराम यादव, संगठन प्रभारी सावन यादव, महामंत्री रमेश यादव, सचिव रामप्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता यादव, मीडिया प्रभारी रमेश यादव एवं प्रेम कुमार यादव, तथा जिला उपाध्यक्ष मयाराम यादव की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोगकर्ताओं में सतीश यादव (केवची), बुधवार यादव (उमरिया दादर), कपिल यादव (नवागांव सल्का) एवं पवन यादव (केवची) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं संरक्षकगण सुधराम यादव (दावनपारा कोरबा), कामता प्रसाद यादव (पाली कोरबा), लखन यादव (उमरिया दादर बिलासपुर), मोतीराम यादव (बिरगहनी बिलासपुर), भुवन यादव (कवर्धा) एवं राजन कुमार यादव (लहरापारा कोरबा) का मार्गदर्शन भी इस कार्य में उल्लेखनीय रहा।

कवराई यादव समाज की यह पहल न केवल सामाजिक एकता का उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि संगठित समाज हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है और यही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस