शिवतराई में गूंजेगी शहनाई: 25 से 27 अप्रैल तक होगा 9 वां गोंड सामूहिक विवाह समारोह

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- गोंड समाज की समृद्ध परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक आदर्श गोंडवाना गोंड सामूहिक विवाह इस वर्ष अपने 9 वें संस्करण के साथ एक बार फिर भव्य रूप में आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन शिवतराई (तहसील कोटा, जिला बिलासपुर) स्थित हाई स्कूल प्रांगण में 25 से 27 अप्रैल 2026 तक संपन्न होगा।
इस सामूहिक विवाह समारोह में समाज के अनेक जोड़े एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे, जिससे न केवल सामाजिक एकजुटता मजबूत होगी, बल्कि सरल, सादगीपूर्ण और सामूहिक विवाह की परंपरा को भी बढ़ावा मिलेगा।

तीन दिनों तक चलेंगे विविध वैवाहिक कार्यक्रम

25 अप्रैल (शनिवार): मड़वा, चुलमाटी एवं तेल की पारंपरिक रस्में

26 अप्रैल (रविवार): देवताल, विवाह, हरदाही एवं बारात का आयोजन

27 अप्रैल (सोमवार): विदाई एवं समापन कार्यक्रम (प्रातः 6 बजे तक)

पंजीयन से जुड़ी अहम जानकारी —-@@—

वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं वधू की 18 वर्ष अनिवार्य , पंजीयन शुल्क लगभग 7750 रुपये, साथ में 50 किलो चावल इसकी अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2026 हैं l

आवश्यक दस्तावेज: जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो आवेदन के साथ समाज प्रमुख/अध्यक्ष की सहमति आवश्यक l

सामाजिक उद्देश्य और विशेषता —@@@—

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गोंड संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए विवाह जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सरल, सुलभ और कम खर्चीला बनाना है। सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज में आपसी सहयोग, समानता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा दिया जाता है।

आयोजक समिति ने समाज के सभी वर्गों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाएं और नवदंपत्तियों को अपना आशीर्वाद दें। यहां जानकारी धामसिंह मरावी सचिव गोंड समाज समिति केंद्र शिवतराई महासभा कोटा के द्वारा दिया गया हैं l

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस