अटल श्रीवास्तव के अथक प्रयास से कोटा–बेलगहना मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 32.71 करोड़ से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अटल श्रीवास्तव के अथक प्रयासों और लगातार मांग के बाद कोटा–बेलगहना मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 32.71 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। यह सड़क लगभग 17 किलोमीटर लंबी है, जो लंबे समय से जर्जर हालत में होने के कारण क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। अब स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

विकास को मिलेगी रफ्तार–@@—

इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण से न केवल कोटा और बेलगहना के बीच आवागमन सुगम होगा, बल्कि आसपास के गांवों को भी सीधा लाभ मिलेगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवागमन में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर–@@–

स्वीकृति की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विधायक अटल श्रीवास्तव का आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य –@@–

प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अब तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सड़क के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस