आमागोहन में सब इंस्पेक्टर अजय ठाकुर का भव्य स्वागत


प्रमोद यादव की रिपोर्ट


बिलासपुर — कोटा विकासखंड के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत आमागोहन के निवासी अजय ठाकुर एक वर्ष की सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग पूर्ण कर जैसे ही अपने गांव लौटे, पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों एवं युवाओं ने उनका भव्य स्वागत करते हुए फूल-मालाओं से सम्मानित किया।


स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अजय ठाकुर की कड़ी मेहनत, संघर्ष और सफलता की जमकर सराहना की तथा उन्हें क्षेत्र का गौरव बताया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि अजय ठाकुर इससे पहले वन विभाग में अपनी सेवा दे चुके हैं, जिसके बाद उनका चयन सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ। उनके पिता सालिक राम ठाकुर भी वन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी रहे हैं। अजय ठाकुर की इस उपलब्धि से पूरे गांव में गर्व का माहौल है और युवा पीढ़ी को भी उनसे प्रेरणा मिल रही है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस