तेंदूभाठा में टूटी पुलिया से जनजीवन प्रभावित, निर्माण की मांग तेज

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर — ग्राम पंचायत तेंदू भाठा के पहुंच मार्ग में चांपी नाला पर बनी पुलिया पिछले बरसात में बह जाने के बाद से आज तक उसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। पुलिया टूटने के कारण इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से पीडीएस का चावल, रेत-गिट्टी की आपूर्ति होती थी और किसान अपने धान को बेचने के लिए आवागमन करते थे। पुलिया टूटने के बाद से यह सभी कार्य प्रभावित हो गए हैं, जिससे आर्थिक और दैनिक जीवन पर असर पड़ा है।
इसके अलावा तेंदूभाठा और नवागांव के लोगों को रतनपुर, बिलासपुर, खैरा और चपोरा आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि आगामी बरसात से पहले पुलिया का निर्माण नहीं किया गया, तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। खासकर बरसात के मौसम में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए आवागमन बेहद कठिन हो जाएगा।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्य शुरू नहीं किया गया, तो खैरा-चपोरा-पेंड्रा मार्ग पर आंदोलन किया जाएगा।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस