खैरा–पुडू मार्ग निर्माण में अनियमितता, सीमेंट-गिट्टी की जगह मिट्टी-गिट्टी का उपयोग

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर —- कोटा विकासखंड अंतर्गत खैरा–पुडू मार्ग के नवीनीकरण कार्य में भारी अनियमितता सामने आ रही है। निर्माण कार्य में जहां सीमेंट और गुणवत्ता युक्त गिट्टी का उपयोग कर सड़क को मजबूत बनाया जाना चाहिए, वहीं ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए मिट्टी और गिट्टी का मिश्रण डालकर रोलर चलाया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार इस निर्माण में मिट्टी की मात्रा अधिक होने से सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि धूप पड़ने पर सड़क से धूल उड़ने लगेगी, जिससे राहगीरों को परेशानी होगी। वहीं बारिश के मौसम में यही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाएगी, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके और भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च