छ.ग. प्रदेश चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज बिलासपुर राज ने रतनपुर महमाया मंदिर में किया प्रसाद वितरण

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — नवरात्रि पर्व के अवसर पर कुर्मी समाज के सदस्यों द्वारा रतनपुर स्थित प्राचीन महमाया मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुँचे और प्रसाद ग्रहण किया। समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं ने एकजुट होकर सेवा कार्य में हिस्सा लिया तथा माता महमाया से क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति की कामना की। मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ रही और प्रसाद वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

स्थानीय लोगों ने कुर्मी समाज के इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं। सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से मनोहर चंदेल जी , आदित्य कश्यप , डॉ. महेन्द्र कश्यप , सूय॔पॖकाश कश्यप , शुकदेव कश्यप , विजय वमा॔ , किशोर कश्यप , किशन कश्यप , नरेन्द्र चन्द्राकर , श्रीमती सीता अनिल कश्यप , अच॔ना कश्यप , रंजीत कश्यप , देवी प्रसाद कश्यप ,रमाशंकर कश्यप , ज्ञानेंदॖ कश्यप , भानू कश्यप , परम जितेन्द्र कश्यप , जय गहवई , कलेश्वर कश्यप , राजकुमार कश्यप , किरण चन्द्राकर , नारायणी कश्यप , गीतांजली चन्द्राकर , प्रमोद कश्यप , नंदलाल कश्यप , अशोक कश्यप आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे |

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च