हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस

बिलासपुर — जिस सड़क को क्षेत्र के विकास की नई राह बनना था, वही सड़क अब लोगों के लिए दर्द और परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। रतनपुर–केदा–गौरेला–केवची हाईवे के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क की हालत और निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेस ने अब विरोध का ऐलान कर दिया है।

20 अगस्त को दोपहर 2 बजे ग्राम लालपुर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में सड़क निर्माण में कथित अनियमितता, घटिया गुणवत्ता और अधूरे कार्यों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।

सवाल सिर्फ सड़क का नहीं है, सवाल उन हजारों लोगों की जिंदगी और सुरक्षा का है, जो रोज इसी मार्ग से सफर करते हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी यदि सड़क बारिश के थपेड़ों में जवाब देने लगे, जगह-जगह गड्ढे दिखाई देने लगें और निर्माण अधूरा रह जाए, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी है?

जनता पूछ रही है सड़क मजबूत बनाने के लिए पैसा खर्च हुआ या सिर्फ खानापूर्ति के लिए —**—

अगर निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का पालन हुआ है, तो सड़क की स्थिति इतनी खराब क्यों दिखाई दे रही है? और यदि काम सही है, तो जिम्मेदारों को इसकी जांच कराने में हिचक कैसी?

कांग्रेस ने मांग की है कि सड़क निर्माण की निष्पक्ष गुणवत्ता जांच कराई जाए और यदि कहीं भी लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव