देवरहा बाबा आश्रम पुडू में भव्य रुद्राभिषेक, शिवभक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

रतनपुर —- कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पुडू स्थित प्रसिद्ध देवरहा बाबा आश्रम में श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान महाकाल का भव्य रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान पूज्य श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर रतनपुर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे ग्राम पुडू में वर्षों पुराना प्रसिद्ध भगवान महाकाल का मंदिर स्थित है। सावन माह में यहां श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिलती है। बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

15 अगस्त, शनिवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया के अवसर पर पूज्य श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज जी के कर-कमलों द्वारा भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। रुद्री पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार और पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय हो उठा। वातावरण में गूंजते मंत्रोच्चार और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

देवरहा बाबा आश्रम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के कारण लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सावन लगते ही यहां भक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन होकर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव के रुद्र रूप का विधिवत अभिषेक करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं तथा संतों के सानिध्य और पवित्र वातावरण में धार्मिक अनुष्ठान करने से मन को शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने आश्रम की आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक वातावरण की सराहना करते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की।

कार्यक्रम में आचार्य उमेश मिश्रा, गजराज सिंह पैकरा, दिलीप पैकरा, पिरोज पैकर, बलदेव पैकरा, बबलू साहू, भगवान पैकरा, विजय पैकरा, संतोष दास महंत, कृपाल पैकरा, मुखी सिंह, राम पैकरा, वेद पैकरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सावन के इस पावन अवसर पर देवरहा बाबा आश्रम पुडू हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव