ग्राम पंचायत रानीबछाली के आंगनबाड़ी भवन के गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने जताया विरोध

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत रानीबछाली में बच्चों को कुपोषण से बचाने व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जा रहा हैं l लेकिन भवन निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान नही दिया जा रहा हैं l खराब सामग्री का उपयोग किया जा रहा हैं जिससे दीवाल में बड़ी बड़ी दरार आने लगी हैं साथ ही दीवाल में सीमेंट की मात्रा को नही के बराबर डाला गया हैं l ग्रामीणों ने आरोप लगाया हैं कि आंगनबाड़ी निर्माण को देखने इंजीनियर व अधिकारी नही आते हैं जिसके कारण ठेकेदार के द्वारा मनमानी करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं l

         जनपद पंचायत कोटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीबछाली में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा हैं, आंगनबाड़ी के दीवाल में सीमेंट की मात्रा को नही के बराबर डाला गया हैं जिससे निर्माण के साथ ही इसकी दीवाल में बड़ी -बड़ी दरार आने लगी हैं साथ ही टूटी ईट का भी उपयोग दीवाल में किया गया हैं l ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आंगनबाड़ी निर्माण में ठेकेदार के द्वारा रेत की मात्रा को ज्यादा डाला जा रहा हैं जिससे ईट से दीवाल निर्माण के साथ ही दीवाल में दरार आने लगी  है l साथ ही बीम के लिए खड़ा किए गए छड़ में लगे रिंग को 1 फिट ज्यादा में बांधा गया हैं l ग्राम पंचायत रानीबछाली अंदर होने के कारण न कोई इंजीनियर निर्माण स्थल पहुँचता हैं न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण करने आते हैं l भवन निर्माण के पास निर्माण कार्य का कोई बोर्ड भी नही लगाया गया हैं l जिससे यह पता चल सके कि निर्माण एजेंसी कौन हैं और कितनी लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं l  ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर से शिकायत की बात कही जा रही हैं l 

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...