कांग्रेस पार्टी के सूचना का अधिकार विभाग में स्वराज पटेल और अनिता यादव को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

खोगसरा -प्रमोद यादव की रिपोर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार विभाग के तहत दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। स्वराज पटेल (खोंगसरा) और अनिता यादव (केंवची) को कोटा विधानसभा प्रभारी सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के राज्य अध्यक्ष नितिन सिन्हा द्वारा इनके पिछले कार्यों और सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस संबंध में राज्य सचिव सुकुमार यादव और प्रदीप शर्मा ने अनुशंसा की थी।

दोनों नेताओं की नियुक्ति से कोटा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। वे पार्टी के दिशा-निर्देशों के तहत काम करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इन नियुक्तियों से पार्टी के सूचना का अधिकार विभाग में और भी प्रभावी कार्यशैली की संभावना बनी है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च