खोंगसरा में रावण दहन कार्यक्रम की भव्य तैयारी

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

खोंगसरा, 12 अक्टूबर: खोंगसरा में आज रावण दहन के भव्य कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। यह आयोजन आज शाम 8 बजे खोंगसरा रेलवे स्टेशन के पीछे मैदान में होगा, जहां श्रीराम, सीता, और हनुमान की झांकी के साथ रावण का वध किया जाएगा।

रावण समिति के सदस्य प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में चिंटू, राहुल, अमन शर्मा, हरीश किशोर, बिक्कू सहित अन्य सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। रावण का निर्माण दुर्गेश शर्मा महाराज द्वारा किया गया है।

झांकी में श्रीराम की भूमिका दक्ष शर्मा निभा रहे हैं, जबकि सीता माता के रूप में गूंजन (लाली) और आर्या शर्मा नजर आएंगी। ये झांकी मंदिर प्रांगण से निकलकर रावण वध में शामिल होगी।

रावण दहन की यह परंपरा, जो कई वर्षों से बंद हो चुकी थी, को पुनः जीवित करने का श्रेय प्रदीप शर्मा और उनकी टीम को जाता है, जो इस सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इस आयोजन में पूरे गाँव की भागीदारी देखने को मिलेगी, जो सामूहिक रूप से अपनी परंपरा और संस्कृति को संजोने के लिए एकजुट हुए हैं।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च