जनमन के तहत बनी सड़क लकड़ी से कुदेरने पर ही उखड़ने लगती हैं देखे वीडियो

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जनमन के तहत बन रहे सड़क निर्माण कार्य में अधिकारी और ठेकेदार के द्वारा आपसी मिलीभगत से सड़क का गुणवत्ताहीन निर्माण कराया गया हैं l ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक में रखकर सड़क का निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया हैं l कोटा ब्लॉक के सुदूर आदिवासी क्षेत्र ग्राम पंचायत रिंगवार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जनमन के तहत 240.78 करोड़ की लागत से रिंगवार से पीपरपारा तक 2.95 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कार्य कराया गया हैं l सूचना पटल में दर्ज जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ 6 मार्च 2024 और कार्य पूर्ण होने की तिथि 5 मार्च 2025 हो हुआ हैं, सड़क का निर्माण डी.सी कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया गया हैं l सड़क का निर्माण कार्य को अभी पूर्ण हुए 3 माह ही हुआ हैं और सड़क में अभी से डामर उखड़ने लगा हैं l सड़क में जो डामर डाला गया हैं वहां टिक नही पाया हैं l सड़क का बेस भी काफ़ी कमजोर बनाया गया हैं जो हल्के वाहनों का वजन भी नही सह सकता हैं और बारिश के समय बह जाएगा l ग्रामीणों ने आरोप लगाया हैं कि कमीशन की बोझ में दबे अधिकारी घटिया और स्तरहीन निर्माण पर आँख मुंदे बैठे हैं l

ग्रामीण भी समझने लगे विभाग के मेंटेनेंस का खेल —-***— सड़क का निर्माण और फिर 5 साल तक उसका मेंटेनेंस के नियम अफसर और ठेकेदार के लिए कमाई का जरिया बन गया हैं l यही कारण हैं कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता की जांच परखने वाले अधिकारी, ठेकेदार के साथ मिलकर तकनीकी मापदंडो को नजरअंदाज करते हैं l ग्रामीण भी इस खेल को समझने लगे हैं l इलाके के ग्रामीणों का कहना हैं कि सड़क निर्माण के नाम पर केवल मनमानी हो रही हैं कुछ दिन पहले सड़क का निर्माण हुआ हैं अब सड़क दम तोड़ रही हैं लकड़ी के टुकड़े से और पैर से डामर निकलने लगी हैं l

बाइट

एल. एक्का — कार्यपालन अभियंता —- सड़क में समस्या हैं तो मैं इंजीनियर और एसडीओ को भेजकर जांच करती हूँ l

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस