केंदा राज कंवर समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, गणेश सिंह पैकरा बने अध्यक्ष

सुन्दरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर —– कोटा ब्लॉक अंतर्गत केंदा राज क्षेत्र में कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से समाज के पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया, जिसमें गणेश सिंह पैकरा (उमरिया दादर) को अध्यक्ष चुना गया।

समाज की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पवन सिंह पैकरा (नगपुरा), मानसिंह (चुरेली), रामसिंह (आममुड़ा), कोषाध्यक्ष गणेश सिंह (बानबेल), सचिव मोतीलाल कंवर (सेंकर) तथा सहसचिव प्रह्लाद सिंह (शरारतीकरा) को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संरक्षक के रूप में रामजी, संतोष सिंह, महेंतर सिंह पैकरा और निरंजन सिंह को मनोनीत किया गया।

मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार और शिवकुमार बनाए गए, जबकि सक्रिय सदस्य के रूप में रामुद सिंह, आनंद सिंह और अमर सिंह को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश सिंह पैकरा ने पुरखों के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज में एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपसी एकजुटता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों और रूढ़िवादी सोच के साथ-साथ मांस-मदिरा जैसी आदतों से दूर रहना होगा, तभी समाज का विकास संभव है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर शिक्षा और विकास की ओर ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर लखन सिंह पैकरा, बिसाहू सिंह पैकरा, राधे सिंह पैकरा, हीरा सिंह, जनक राम, जय सिंह पैकरा, सहेतर सिंह, आनंद सिंह पैकरा, जनसिंह पैकरा, चैन सिंह पैकरा, गौर सिंह पैकरा, सुदर्शन सिंह पैकरा और संतोष सिंह पैकरा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रवक्ता सी.एस. पैकरा (बिरगहनी), जगमंगल सिंह सेंकर, मंबिहार सिंह पैकरा (बिरगहनी) सहित बिलासपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए कंवर समाज के पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे।

Latest
कोल वाशरी परियोजना पर जनसुनवाई में रोजगार की मांग गूंजी, ग्रामीणों ने कहा विकास के साथ स्थानीय युवाओ... हाईकोर्ट: कैदी छात्र को दी NEET परीक्षा में बैठने की अनुमति 6 बिंदुओं की शिकायत, जांच सिर्फ 3 पर नवाडीह स्कूल मामले की जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल फर्जी बिलों के आरोपों से हिला शिक्षा विभाग, नवाडीह स्कूल में घंटों चली जांच, DEO को सौंपी गई रिपोर्ट 40 वर्षों तक मरीजों की पीड़ा हरने वाले राजेश जायसवाल को नम आंखों से दी गई विदाई नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट का आरोप, फर्जी बिलों से सरकारी धन निकासी की शिकायत से मचा ह... वन परिक्षेत्र बेलगहना में प्रमोद मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी, सहकर्मियों में खुशी का माहौल सीमांकन की मांग पर महीनों भटकते रहे ग्रामीण, सवाल पूछने पर पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप — राजस्व व... शिकायतकर्ता का दर्द: " सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया ... शिकायतकर्ता को सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया गया दबाव...