21 मार्च से 25 मार्च तक राशन दुकान में नही मिलेगा खाद्यान्न

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- जिले की सभी राशन दुकानों में 21 से 25 मार्च तक चावल-शक्कर-नमक के साथ किसी भी तरह की कोई सामान नहीं मिलेगा।

खाद्य संचालनालय के अफसरों का कहना है कि सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। इसके अलावा वित्तीय साल 1 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए भी राज्यभर का स्टॉक अपडेट किया जा रहा है। यही वजह है कि चार दिन तक राशन दुकानों से राशन नहीं बंट पाएगा।

खाद्य संचालनालय से सूचना मिलने के बाद जिला खाद्य नियंत्रक ने सभी राशन दुकानों से कहा है कि लोगों को बताए कि पांच दिनों तक राशन नहीं मिलेगा। इस वजह से जिन्हें जरूरत है वे अभी राशन ले लें। सॉफ्टवेयर के काम नहीं करने की वजह से ज्यादातर राशन दुकानें भी बंद रहेंगी। अफसरों से मिली जानकारी के आधार पर राशन दुकानदारों ने अपने दुकानों के बाहर सूचना भी चस्पा कर दिया है। कई राशन दुकानदारों ने मोबाइल स्टेटस पर भी इसकी सूचना डाल दी है।

26 मार्च से लोगों को पहले की तरह ही राशन मिलना शुरू हो जाएगा।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च