आमागोहान में जल संकट, पम्प हाउस की बिजली वायर काटने से नल-जल योजना ठप

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर — कोटा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत आमागोहान में एक बार फिर शरारती तत्वों की हरकत से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में संचालित नल-जल योजना के पम्प हाउस में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिजली के वायर कनेक्शन को काट दिया गया, जिसके चलते पूरे गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है।
पानी की आपूर्ति ठप होने से आमागोहान के ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट गहराने लगा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

सरपंच प्रतिनिधि लोचन सिंह ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। बार-बार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पम्प हाउस की मरम्मत कर पानी की सप्लाई बहाल की जाए और इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...