नारी जागरण से ही सांस्कृतिक- सामाजिक जागरण संभव है : रजनी पिंटू मरकाम

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर —– सक्षम महिला – समर्थ भारत ” की थीम पर आदिवासी वनांचल ग्राम उमरिया दादर में विश्व युवा केन्द्र दिल्ली के सहयोग से जनहित छत्तीसगढ विकास समिति बिलासपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष्य में महिला जागरूकता सम्मेलन व संगोष्ठी हा ई स्कूल प्रांगण में राष्ट्र गान व राज्य गीत से शुभारंभ किया गया ।
अनुसूचित जन जाति के बालिका ओं द्वारा करमा नृत्य, सुवा नृत्य, पंथी नृत्य एवं अति पिछड़ी अनुसूचित जनजाति बिरहोर समाज की महिलाओ द्वारा बिरहोर गीत व नृत्य आदि कार्यक्रमों से जागरूकता व लैंगिक समानता का संदेश दिया गया । जनहित छत्तीसगढ के सचिव रोहित कुमार पाटिल ने उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि ये सम्मेलन महिलाओ को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है , संवाद के जरिए महिलाएं सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ चले यहीं नारी सशक्तिकरण की बड़ी उपलब्धि है।महिला जागरूकता अभियान के मुख्य अतिथि जिला सदस्य श्रीमती रजनी पिंटू मरकाम ने महिलाओ का आव्हान करते हुए कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक बने । नारी जागरण से ही सांस्कृतिक, सामाजिक जागरण संभव है ।अध्यक्षता करते हुए सरपंच श्रीमती संतोषी प्रताप सिंह पैकरा ने महिलाओ को अपने अधिकार के साथ कर्तव्य निर्वहन पर भी ध्यान रखने प्रेरित किया गया । विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती सफीला जय सिंह पैकरा , रंगदार सरपंच दिलीप पैकरा , करारोपण अधिकारी गणेश सिंह पैकरा , हेडमास्टर दिनेश कुमार उरांव, रामकुमार साहू व भोली बा ई बिरहोर ने संबोधित करते हुए बहुमूल्य बातें कहीं कि जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवता निवास करते हैं तथा हम परमेश्वर के पश्चात सर्वाधिक ऋणी किसी के हैं तो नारी के। कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत सिंह क्राॅति ने किया ।सभी अतिथियों का पूर्व अध्यक्ष रामलाल राज द्वारा पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी स्वागत किया गया ।
महिला जागरूकता और संगोष्ठी कार्यक्रम में गणेश राम यादव, महेश सिंह पैकरा,कमल बा ई पैकरा ,ज्योति डहरिया, अक्षय कुमार मरकाम, भागवत गीर गोस्वामी , सुखमीन पैकरा , जयसिंह पैकरा, प्रताप सिंह पैकरा , महेश राम यादव , मन्नू पोर्ते , लक्ष्मीन बा ई, राधा बा ई , संतोषी यादव , ईश्वरी बा ई, उर्मिला आर्मो, सुमित यादव , बठुक राम यादव, कमलेश पैकरा एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्रामीण महिलाओ के बीच घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव, बाल विवाह – बाल श्रम प्रतिषेध तथा लैंगिक असमानता पर खुलकर संवाद करते हुए समाधान की दिशा में चर्चा की गई। कार्यक्रम में ग्रामवासी , हा ई स्कूल, मिडिल स्कूल, प्राथमिक शाला परिवार का उल्लेखनीय योगदान मिला ।गांव के वरिष्ठ नागरिक गणेश राम यादव द्वारा सभी के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया ।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...