ग्राम नवागांव (कुदरी चौक) में शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से खरीद-बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई

बिलासपुर —: ग्राम नवागांव (कुदरी चौक) में शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से खरीद-बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है। इस संबंध में राजूदास मानिकपुरी ने तहसीलदार रतनपुर को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत तेंदुभाठा के अंतर्गत आने वाले नवागांव (कुदरी चौक) की शासकीय भूमि (खसरा नंबर 272/2 एवं 273/6) का अवैध रूप से क्रय-विक्रय किया जा रहा है। जबकि यह भूमि शासन द्वारा मात्र व्यक्तिगत पट्टे के रूप में दी गई थी, जिस पर न तो किसी प्रकार की खरीदी-बिक्री की अनुमति है और न ही इस तरह के व्यवसायिक उपयोग की।

आवेदनकर्ता ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमि का गलत तरीके से उपयोग करते हुए उसका सौदा किया जा रहा है, जो कि शासन के नियमों व दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।

आवेदनकर्ता ने तहसीलदार से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने एवं इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस