अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खोंगसरा में भव्य आयोजनप्राचार्य दूजलाल लहरे, जनपद सदस्य कांति मरावी और समिति अध्यक्ष राठौर हुए शामिल

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

खोंगसरा (21 जून 2025):
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगसरा में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और समुदाय के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य दूजलाल लहरे के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं, स्टाफ और उपस्थित अतिथियों के साथ योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग की उपयोगिता को समझाना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं में अनुशासित जीवनशैली की भावना विकसित करना था।

इस अवसर पर जनपद सदस्य कांति बलराम मरावी ने अपने संबोधन में कहा, “योग दीर्घायु का रहस्य है। आज के समय में जब जीवनशैली असंतुलित होती जा रही है, योग ही ऐसा माध्यम है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। योग नहीं, तो स्वास्थ्य नहीं – यह आज का सबसे बड़ा संदेश है।”

शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राज कुमार राठौर ने योग को “फ्री इलाज का सशक्त जरिया” बताया। उन्होंने कहा कि, “जब हम नियमित रूप से योग करते हैं, तो छोटी-बड़ी बीमारियाँ स्वतः ही दूर हो जाती हैं। इससे दवाओं पर निर्भरता कम होती है और व्यक्ति अधिक सक्रिय, जागरूक और स्वस्थ रहता है।”

प्राचार्य दूजलाल लहरे ने कहा, “योग आज के दौर की बीमारियों के लिए रामबाण है। छात्र जीवन में यदि योग को अपनाया जाए, तो न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मनियंत्रण और अनुशासन जैसे गुण भी स्वतः विकसित होते हैं।”

कार्यक्रम में ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि योग अभ्यास कराए गए। छात्र-छात्राओं ने पूरी लगन और उत्साह से इन क्रियाओं में भाग लिया। साथ ही योग से जुड़े पोस्टर और नारे भी छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए।

अंत में सभी उपस्थितों को योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
इस दौरान शाला विकास समिति के सदस्य एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च