खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध खनन करते 6 टैक्टर जब्त

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर —--बिलासपुर जिले के अंतर्गत बेलगहना तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध खनन तेजी से किया जा रहा था खनन माफिया जरूरतमंद लोगों को एक ट्राली रेत दो हजार से लेकर बाइस सौ रुपये तक में बेंच रहे हैं। आज सुबह को ही बरभाठा,धोबघट में रेत घाट के पास ट्रैक्टर को लगाकर रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों ने खनिज विभाग के अधिकारियों को रेत के अवैध खनन की सूचना दी खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचकर रेत का अवैध खनन करते 6 ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर पकड़ लिया। उन्होंने 6 वाहनो को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी को सूचना दी। इस संबंध में खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि बरभाठा, धोबघट के पास रेत घाट में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर खनन कर रहे 6 ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है। पकड़े गए वाहनों को बेलगहना चौकी में खड़ा कराया गया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस