खबर का असर : एक माह में उखड़ी सड़क पर फिर से किया डामरीकरण

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारीडीह में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जनमन योजना के तहत लाखों रूपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया हैं, सड़क निर्माण के 1 महीने के बाद से ही डामर उखड़ने लगा था उखड़ते डामर और ग्रामीणों ने रोड की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा किए थे जिसको लेकर खबर CG 24 के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशन हुआ खबर प्रकाशन के बाद अधिकारियों में मची हलचल के बीच इस सड़क पर फिर से डामर किया गया हैं l
कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारीडीह में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जनमन योजना के तहत 86 लाख रूपये की लागत से 1.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया हैं, जो आरएमकेके रोड से पंडरीपारा तक बनाई गई हैं इस योजना की कार्य एजेंसी ग्रामीण विकास विभाग हैं सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ 7 मार्च 2024 तथा कार्य पूर्ण की तिथि 6 मार्च 2025 को हुआ हैं जिसमें 1 किलोमीटर तक डामर व 0.3 किलोमीटर तक सीसी रोड बनाया गया हैं l सड़क निर्माण को अभी एक माह हुआ हैं और इसके डामर अभी से उखड़ने लगे थे सड़क में जो डामर डाला गया था वह टिक नही पाया सड़क कई जगह से उखड़ गई थी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण का आरोप लगाया, खबर CG 24 के अंक में ” एक माह में उखड़ने लगी सड़क ” शीर्षक के साथ खबर प्रकाशन के बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आये, आरएमकेके रोड से पंडरीपारा तक उखड़े सड़क पर फिर से डामर किया गया l

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस