कंचनपुर — खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत बिलासपुर जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। वहीं जिले में अवैध रूप से धान का परिवहन और भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज रतनपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुभाठा के किसान द्वारा अपनी बहन के घर से धान लाकर अपने टोकन में बेचने के लिए घर में रखा था जिसपर अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर दुष्यंत कोशले ने कार्रवाई की हैं l अतिरिक्त तहसीलदार को अवैध परिवहन की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। ग्राम तेंदुभाठा के किसान राय सिंह के द्वारा अपनी बहन के घर से 130 कट्टी धान अपने टोकन में बेचने के लिए लाकर अपने घर में रखा था जो की धान खरीदी के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुकूल नही होने के कारण 130 कट्टी धान को 31 जनवरी तक के लिए जब्त किया गया जब्त धान को किसी प्रकार से बिक्री नही किया जायेगा, जब्त धान को राय सिंह के सुपुर्द किया गया l

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च