जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 से रोहणी नेतू यादव हुई विजयी

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — कोटा विकासखंड में 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समापन हुआ कोटा विकासखंड के अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 आरक्षण प्रक्रिया में सामान्य महिला सीट होने के चलते हाईप्रोफाइल हो गई थी, ग्राम पंचायत कोनचरा के आश्रित ग्राम जरगा के रहने वाली रोहणी नेतू यादव यहां से चुनाव लड़ी, इस चुनाव में रोहणी नेतू यादव सिंह ने दिन-रात मेहनत कर क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही और भाजपा समर्पित प्रत्याशी के साथ साथ कांग्रेस नेता की पत्नी को 105 वोट से पराजित कर चुनाव में जीत दर्ज की l जनपद क्षेत्र में चुनाव के परिणाम को लेकर देर रात तक बूथ कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के ग्रामीण डटे रहे जैसे ही परिणाम रोहणी नेतू यादव के पक्ष में आना शुरू हुआ यहाँ बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ज्ञात हो कि रोहणी यादव के पति नेतू यादव यादव समाज में प्रवक्ता हैं साथ ही आसपास ग्राम के ग्रामीणों के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं l रोहणी नेतू यादव ने जनपद पंचायत की जीत को क्षेत्र की जनता की जीत बताई l

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस