ग्राम पंचायत चपोरा से सरपंच पद के लिए रेशम आर्मो ने दाखिल किया नामांकन

इमरान खान 7974110132

बिलासपुर —- जनपद पंचायत कोटा में जनपद, सरपंच व पंच के लिए आरक्षण की प्रकिया पूरी हो चुकी हैं, नामांकन लेना व जमा किया जा रहा हैं l जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत चपोरा में सरपंच पद अनुसूचित जनजाति महिला हो गया है। आरक्षण से पहले यहां सरपंच पद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। मसलन कहीं ओबीसी, तो कहीं महिला उम्मीदवारों के नाम खूब चर्चा में रहे। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सरपंच के चेहरों पर नए सिरे से चर्चाएं होने लगी हैं।

जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत चपोरा में सरपंच पद अनुसूचित जनजाति महिला हो गया है। ग्राम पंचायत चपोरा की रहने वाली रेशम बाई आर्मो ने अपनी दावेदारी पेश की हैं और आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र जमा की हैं l रेशम बाई आर्मो शिक्षित, मिलनसार, जुझारू महिला हैं लोगों के सुख दुख में साथ खड़े रहती हैं ,इसी के साथ गांव में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। ग्राम पंचायत चपोरा के ग्रामीणों का कहना हैं कि हम रेशम बाई आर्मो को अपना समर्थन देंगे साथ हीं उनके पक्ष में काम करेंगे । गांव के चौक-चौराहों पर इसे लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इससे पूर्व भी रेशम बाई आर्मो सरपंच का चुकी हैं पंचायती राज अधिनियम का इन्हे बखूबी ज्ञान हैं, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों व आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं l

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च