जनपद सदस्य क्षेत्र कोनचरा से जनपद सदस्य के लिए रोहणी नेतू यादव ने पेश की दावेदारी

इमरान खान 7974110132

बिलासपुर —- जनपद पंचायत कोटा में जनपद सदस्यों के लिए आरक्षण की प्रकिया पूरी हो चुकी हैं, अब नामांकन लेने व जमा करने का समय आ गया हैं l जनपद पंचायत कोटा के जनपद सदस्य क्षेत्र कोनचरा में सदस्य पद अनारक्षित महिला हो गया है। आरक्षण से पहले यहां जनपद सदस्य पद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। मसलन कहीं ओबीसी, तो कहीं महिला उम्मीदवारों के नाम खूब चर्चा में रहे। कहीं तो लोग पद अनारक्षित महिला होने का ही इंतजार कर रहे थे, जो हो गया l आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जनपद सदस्य के चेहरों पर नए सिरे से चर्चाएं होने लगी हैं।

जनपद पंचायत कोटा के जनपद सदस्य क्षेत्र कोनचरा के जनपद सदस्य पद अनारक्षित महिला हो गया है। ग्राम पंचायत कोनचरा के आश्रित ग्राम जरगा की रहने वाली रोहणी नेतू यादव ने अपनी दावेदारी पेश की हैं और आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र ली हैं l रोहणी नेतू यादव शिक्षित, मिलनसार, जुझारू महिला हैं लोगों के सुख दुख में साथ खड़े रहती हैं ,इसी के साथ गांव में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। जनपद सदस्य क्षेत्र कोनचरा के ग्रामीणों का कहना हैं कि हम रोहणी नेतू यादव को अपना समर्थन देंगे साथ हीं उनके पक्ष में काम करेंगे । गांव के चौक-चौराहों पर इसे लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इनके पति नेतू यादव समाज सेवा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों व आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं l

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...