रतनपुर सावन महीने का प्रथम सोमवार को बूढ़ा महादेव में भक्तों की लगी भीड़

 
रतनपुर बुढा महादेव मंदिर में सोमवार को भक्त जलाअभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं यह मंदिर बहुत ही पुरानी और ऐतिहासिक मंदिर है इस मंदिर को वृद्धेश्वर नाथ मंदिर के रूप में भी लोग जानते हैं यहां की शिवलिंग में जितना भी जल चढ़ाया जाए वह अपने अंदर समाहित कर लेता है और यह जल यथास्थिति ही रहता है और इतना अर्पित किया जल कहां जाता है यह रहस्य आज भी बना हुआ है इस मंदिर का इतिहास बहुत ही पुराना है राजा रत्न देव के समय से इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था यहां के शिवलिंग के बारे में किवदंती है कि यह जगह कभी जंगल की तरह था जहां पर बांस की झाड़ियां थी और यहां पर चरवाहा बहुत सारी गाय को जब चराने के लिए लाता था तो उसमें से एक गाय बांस के झुंझ में जाकर अपने थन से इस स्थान पर अपना दूध छरण कर देती थी एक रोज चरवाहे ने इस राज् को जानना चाहा और जानने के बाद यह बात राजा को बताया, और उसी रात राजा को स्वप्न में भी यहां शिवलिंग होने का स्वप्न आया फिर क्या था राजा ने स्वयं जाकर वहां पर गाय को दूध छरण करते हुए देखा उसके बाद राजा ने वहां मंदिर का निर्माण करवाया तब से लेकर आज तक यहां पर जलाअभिषेक, दूधाअभिषेक कर भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं यहां पर कांवड़ यात्रियों का भी जत्था देखने को मिलता है

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च