युवा वैज्ञानिको के मॉडलों एवं बाल मेला में अभिभावकों ने लिया व्यंजनों का मजा

रतनपुर से नकुल दास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर,,, बिलासपुर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत चपोरा में स्थित योगीराज शिक्षण समिति द्वारा योगीराज विद्या मंदिर हाई स्कूल में इंटर स्कूल साइंस प्रदर्शनी और बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामायण प्रसाद आदित्य, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर थे। सरपंच श्री गोवर्धन आर्मी उप सरपंच संजय जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री यदुनाथ डडसेना शाला समिति निर्देशक ने की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती माधुरी डडसेना चेयरमैन, श्री इंदरपाल सिंह LIC, श्रीमती प्रज्ञा सिंह राणा आकाशवाणी बिलासपुर से विशेष रूप से उपस्थित थे।
लोगों ने बाल मेला में नॉर्थ साउथ फूड, फास्टफूड, गुपचुप चाट , फ्रूट्स, चटपटा चना , गाजर हलवा और गुलाबजामुन का स्वाद लिया।
प्रदर्शनी में कोटा ब्लॉक से कई विद्यालयो ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान होली क्रॉस स्कूल बेलगहना, द्वितीय स्थान कस्तूरबा आवासीय विद्यालय चपोरा , तृतीय स्थान योगी राज विद्या मंदिर हाई स्कूल चपोरा ने प्राप्त किया।
प्राचार्य श्री सूरज प्रकाश ने अपने स्वागत भाषण में देश के युवा वैज्ञानिको को स्वनिर्मित संसाधनों को विकसित कर भविष्य में एक विकसित भारत की संरचना का निर्माण करने को कहा।
श्री रामायण प्रसाद आदित्य ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बाल वैज्ञानिक को बधाई देते हुए भविष्य में उनके सफलता की कामना की।
श्री यदुनाथ डडसेना ने शाला परिवार को उत्कृष्ट कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम चपोरा, खैरा, पोड़ी से आए विभिन्न स्कूल के बच्चे, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित थे।
इस अवसर पर ” दर्पण ” स्कूल पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि के करकमलों से हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन कुमारी संजीता, कुमारी महक एवं कुमारी नव्या ने किया ।
शाला परिवार की ओर से श्री केशव जयसवाल, श्री परमानंद राजपूत, श्री दिनेश यादव, श्री पुनेश, श्रीमती राजपूत, श्रीमती कुंती, श्रीमती समिता, सुश्री प्राची, श्वेता, ऋतु,निशा, सुषमना, सुभद्रा,आदि का विशेष सहयोग रहा।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव