जोहार पहुना फाउंडेशन का स्थापना दिवस समारोह: आदिवासी गांवों में स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता

खोगसरा -प्रमोद यादव की रिपोर्ट

गौरेला पेंड्रा मरवाही (GPM) के आमाडोब एवं छोटकीरेवार गांव में जोहार पहुना फाउंडेशन ने अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुकुमार यादव, धीरेंद्र वर्मा, टिकेश्वर सुना, तुकाराम बघेल, सुरेश गोश्वामी, विजय यादव, अरुण प्रजापति, रंजीत पूरी और अनिता यादव ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान, स्वास्थ्य जागरूकता के लिए पीने के पानी को छान और उबाल कर पीने के लिए छन्नी वितरण किया गया। दांत और शरीर की सफाई के लिए ब्रस और साबुन वितरण किया गया। आंगनबाड़ी एवं शाला के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया।

इसके अलावा, व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए कप प्लेट का वितरण किया गया और नियमित हाथ धुलाई के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधारोपण किया गया और समुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में, सम्मानित व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए समुदाय के दानदाताओं और सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया।

इस कार्यक्रम ने आदिवासी समुदाय में स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम का आयोजन निदेशक अरुण प्रजापति के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...