श्मशान घाट पर कब्जे के चलते आंगन में हुआ अंतिम संस्कार

बिलासपुर — बेलगहना तहसील के ढोलमौहा गांव में सामने आया हैरान करने वाला मामला, जहां श्मशान घाट की जमीन पर कथित कब्जे के कारण एक मृतक का अंतिम संस्कार श्मशान घाट के बजाय घर के आंगन में करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार ग्राम ढोलमौहा निवासी राम सिंह यादव का निधन हो गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को यादव समाज के श्मशान घाट ले गए, लेकिन वहां शिव कुमार केवट द्वारा पिछले 3-4 वर्षों से घर बनाकर रहने की बात सामने आई।

बताया जा रहा है कि गांव की महिला समिति द्वारा पूर्व में जगह खाली करने के लिए कहा गया था तथा ग्राम पंचायत सोनपुरी की ओर से भी नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद जगह खाली नहीं किए जाने के कारण अंतिम संस्कार को लेकर स्थिति उत्पन्न हो गई।

आखिरकार महिला समिति की मौजूदगी में गांव के लोगों और मृतक के परिवार ने अपने आंगन में ही राम सिंह यादव की मौत-मिट्टी (अंतिम संस्कार) की।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव