धान खरीदी केंद्रों में किसानों से अतिरिक्त धान की वसूली! 40 किलो 600 ग्राम की जगह तौला जा रहा 41 किलो 200 ग्राम

बिलासपुर — कोटा विकासखंड के धान खरीदी केंद्र पचरा में एक बार फिर किसानों के साथ कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। पहले भी विभिन्न विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा यह खरीदी केंद्र इस बार निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौलने के आरोपों के चलते चर्चा में है।

 रतनपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्रों में किसानों से निर्धारित वजन से अधिक धान लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

किसानों के अनुसार शासन द्वारा निर्धारित 40 किलो 600 ग्राम धान के स्थान पर खरीदी केंद्रों में 41 किलो 200 ग्राम धान तौला जा रहा है। यानी प्रत्येक बोरी में 600 ग्राम अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा इसके पीछे धान में नमी और सूखत का हवाला दिया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सूखत के नाम पर किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेना उचित है l

गांवों से दिन-रात मेहनत कर अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचने वाले किसानों को यदि हर बोरी में अतिरिक्त धान देना पड़े, तो उनकी मेहनत की कमाई पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक है। किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्रों में इस तरह की व्यवस्था के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ किसानों ने जब निर्धारित वजन से अधिक धान लेने पर आपत्ति जताई, तो उन्हें धान सूखने के बाद वजन कम होने की बात कहकर समझाने का प्रयास किया गया।

पचरा खरीदी केंद्र में किसान ने बताई आपबीती

रतनपुर तहसील के धान खरीदी केंद्र पचरा में धान बेचने पहुंचे एक किसान ने बताया कि जब वह अपनी उपज बेचने केंद्र पहुंचा, तो वहां कर्मचारियों द्वारा सूखत का हवाला देकर 40 किलो 600 ग्राम के स्थान पर 41 किलो 200 ग्राम धान तौला गया। किसान का कहना है कि निर्धारित वजन से अधिक धान लेने के कारण उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

यह मामला केवल एक किसान तक सीमित नहीं है। किसानों का दावा है कि रतनपुर तहसील के कई खरीदी केंद्रों में इसी तरह निर्धारित वजन से अधिक धान लिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर खरीदी केंद्रों में वजन की निगरानी कौन कर रहा है, क्या विभागीय अधिकारियों को इस कथित गड़बड़ी की जानकारी नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद अनदेखी की जा रही है l 

अब जरूरत है कि संबंधित विभाग के अधिकारी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए धान खरीदी केंद्र पचरा सहित अन्य केंद्रों में तौल प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराएं। साथ ही शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही धान खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि अन्नदाता किसानों की मेहनत पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े।

Latest
धान खरीदी केंद्रों में किसानों से अतिरिक्त धान की वसूली! 40 किलो 600 ग्राम की जगह तौला जा रहा 41 किल... धान खरीदी केंद्रों में किसानों से अतिरिक्त धान की वसूली! 40 किलो 600 ग्राम की जगह तौला जा रहा 41 किल... सात माह से वेतन के लिए भटक रहे स्वास्थ्यकर्मी, सेवा संकल्प शिविर में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निराक... सात महीने से वेतन को तरस रहे स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, घर चलाना हुआ मुश्किल; अब कलेक्टर कार्यालय... PHC चपोरा में कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की तत्काल हटाने की मांग, सेवा संकल्प शिविर... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष