सात महीने से वेतन को तरस रहे स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, घर चलाना हुआ मुश्किल; अब कलेक्टर कार्यालय में भूख हड़ताल की चेतावनी

बिलासपुर —- सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में छोटे कर्मचारियों की भूमिका भी बेहद अहम होती है। दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले इन कर्मचारियों को यदि महीनों तक मेहनताना न मिले, तो उनके परिवारों पर क्या गुजरती होगी, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसा ही एक मामला कोटा विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चपोरा से सामने आया है, जहां वर्षों से सेवाएं दे रहे दो कर्मचारियों को पिछले सात महीनों से वेतन नहीं मिलने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चपोरा में दिनेश पैकरा चौकीदार के पद पर तथा गणेशिया बाई करपे आया के रूप में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही हैं। दोनों कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बीते सात माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। लगातार वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर का राशन, बच्चों की जरूरतें और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल होता जा रहा है।

पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि जब वे अपने बकाया वेतन के संबंध में कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज सोनी से बात करते हैं, तो उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया जाता है। ऐसे में अपनी मेहनत की कमाई मांगने के लिए भी उन्हें अपमान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन कर्मचारियों ने वर्षों तक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दीं, आज उन्हें अपने ही मेहनत के पैसे के लिए भटकना क्यों पड़ रहा है? सात महीने तक वेतन नहीं मिलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से भुगतान को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं, यह भी जांच का विषय है।
आर्थिक तंगी और लगातार अनदेखी से परेशान दोनों कर्मचारियों ने अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे कलेक्टर कार्यालय में भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

Latest
सात महीने से वेतन को तरस रहे स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, घर चलाना हुआ मुश्किल; अब कलेक्टर कार्यालय... PHC चपोरा में कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की तत्काल हटाने की मांग, सेवा संकल्प शिविर... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष मझवानी हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार,निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवार में दरारें, दूसरे द... ₹1,193.46 करोड़ की ग्लोबल निविदा पर सवाल, 500 से अधिक स्थानीय छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर सं... संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव